भारत की भौगोलिक स्थिति
• भारत का क्षेत्रफल -
• भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 KM² है, जो संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है।
• क्षेत्रफल की दृष्टिकोष से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।
• क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व मे रूस का प्रथम स्थान है, अर्थात क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
• क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश अर्जेंटीना है।
• भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक है।
• भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक है ।
• भारत का विस्तार :
• भारत का उत्तर मे कश्मीर से लेकर दक्षिण मे कन्याकुमारी तक विस्तार 3214 km हैं।
• पूर्व मे अरुणाचल प्रदेश मे लेकर पश्चिम मे कच्छ तक विस्तार 2933 km है।
• भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।
• भारत के अंतिम सीमा बिंदु :
1) दक्षिणतम बिंदु - इंदिरा प्वाँईट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
2) उत्तरतम बिंदु - इंदिरा कोल, जम्मु-कश्मीर
3) पश्चिमी बिंदु - गुहार मोती (गुजरात)
4) पूर्वी बिंदु - किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
5) मुख्य भूमि का दक्षिणतम सीमा - अन्तरीम कोमोरिन, कन्याकुमारी
• भारत के पड़ोसी देश -
1) बांग्लादेश - 4096 km
2) चीन - 3917 km
3) पाकिस्तान - 3310 km
4) नेपाल - 1752 km
5) म्यांमार - 1458 km
6) भूटान - 587 km
7) अफगानिस्तान - 80 km
• भारत की अंर्तराष्ट्रीय सीमा-
1) डूरंड रेखा : पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच तथा भारत और अफगाणिस्तान के बीच डूरंड रेखा है, जो 1884 मे सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी।
• भारत और बंगलादेश को तीन बीघा गलियारा जोड़ता है।
2) मैकमोहन रेखा - भारत व चीन के बीच यह रेखा 1914 मे निर्धारित की गई थी, यह भारत के अरुणाचल प्रदेश और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।
3) रेडक्लिफ रेखा - भारत और पाकिस्तान के बीच 17 अगस्त 1947 मे सर एस० रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी , भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1973 मे शिमला समझौते के तहत हुआ।
4) शून्य रेखा - त्रिपुरा व बांग्लादेश के बीच
• बांग्लादेश (4096 km) - पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम
• चीन (3917 km) - लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
• पाकिस्तान (3310 km) - गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
• नेपाल (1750 km) - उतर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सिक्किम, उत्तराखंड
• म्यांमार (1458 km) - अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मजिपुर
• भूटान (587 km) - पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम
• अफगानिस्तान (80km) - जम्मू - कश्मीर (पाक अधिकृत क्षेत्र)
• भारतीय तट रेखा वाले राज्य - 9 राज्य
1) गुजरात (Longest)
2) महाराष्ट्र
3) गोवा (Smallest)
4) कर्नाटक
5) केरल
6) तमिलनाडु
7) आंध्रप्रदेश
8) ओडिशा
9) पश्चिम बंगाल
• भारत की सीमाएं :
• भारत के समुद्री सीमा से लगे देश - 7 देश
1) पाकिस्तान
2) मालदीव
3) श्रीलंका
4) बांग्लादेश
5) म्यांमार
6) थाईलैंड
7) इंडोनेशिया
• भारत के जल और स्थल सीमा से लगे देश - 3 देश
1) बांग्लादेश
2) म्यांमार
3) पाकिस्तान
• सर्वाधिक लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात (1663 km) है।
• सर्वाधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाला देश बांग्लादेश (4096 km) हैं।
• बांग्लादेश के तीनो तरफ से घिरा राज्य त्रिपुरा है जिसे शून्य रेखा कहते है।
• क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।
• क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।
• भारत के शीर्ष क्षेत्रफल वाले राज्य :
1) राजस्थान (3,42,239 KM²)
2) मध्यप्रदेश (3,08,252 KM²)
3) महाराष्ट्र (3,07,713 KM²)
4) उत्तर प्रदेश (2,40,928 KM²)
*****************
Post a Comment